फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चियर्स फार इंडिया के नारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को प्रदेश स्तरीय ओलंपिक रिले टीम के पहुंचने पर स्टेडियम में हुआ स्वागत। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले टीम का रविवार को पयागपुर में भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद रिले जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। चेयर्स फार इंडिया के नारों से शहर गुंजायमान हुआ। मालूम हो कि 23 जुलाई को बरेली से रवाना हुआ रिले दल 51 जिलों से होते हुए बहराइच पहुंचा है।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली रविवार को पयागपुर में पहुंची। यहां पर जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से रिले टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद रिले टीम के सदस्य जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। पानी टंकी चौराहा पहुंचने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से अगुवानी की गई। रिले टीम के शहर में पहुंचते ही खिलाड़ियों व सदस्यों की ओर से चियर्स फार इंडिया, वंदेमातरम, भारत माता की जय के जयकारों के साथ मशाल लेकर स्टेडियम में प्रवेश किया। यहां पर ओलंपिक में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।
क्रीड़ाधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मंडल के एआर अंसारी की अगुवाई में टीम पहुंची। इसके बाद सभी का स्वागत हुआ। जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता रिले का शुभारंभ 23 जुलाई को बरेली में शुरू हुआ। प्रदेश के 51 जनपदों में यात्रा कर रिले टीम बहराइच पहुंची। इसका समापन लखनऊ में चार अगस्त को होगा। उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि ओलंपिक में भारोत्तोलन में मीराबाई चानू और बैटमिंटन में पीवी सिंधू ने पदक जीता है। ऐसे में सभी लोग खेलों में भी प्रतिभाग करें। इस दौरान उत्तर प्रदेश वालीबॉल के संयुक्त सचिव प्रेमनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ताईक्वांडो एजाज अली, बॉक्सिंग अध्यक्ष अन्नू सिंह, ताइक्वांडो सचिव इसरार अली, कैलाश चंद्र समेत अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें