विश्व हाथी दिवस पर गिरिजापुरी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाथिनी के साथ
बिछिया। सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी के शारदा सहायक परियोजना प्राथमिक विद्यालय गिरिजापुरी में विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को हाथियों के संरक्षण, उनके महत्व तथा वन्यजीवों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर बच्चों को हाथियों के प्राकृतिक आवास, उनके जीवन चक्र और पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी ने हाथियों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों को पेड़-पौधे और वन्यजीवों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता व जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। इस दौरान बच्चों ने राजकीय हथिनी जयमाला व चंपाकली के साथ फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में वन रक्षक संतोष कुमार, वन दरोगा राधेश्याम,प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनव्वर खान, शिक्षक नरेंद्र कुमार यादव सहित शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।
हाथियों के संरक्षण का लिया संकल्प
बिछिया। विश्व हाथी दिवस के अवसर कतर्नियाघाट के ईको अवेयरनेस सेंटर में वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में गजमित्रों की विशेष बैठक हुई। इसमें 10 गांवों के गजमित्रों ने भाग लिया और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने तथा हाथियों के संरक्षण का संकल्प लिया। कतर्नियघाट रेंजर आशीष गौड़ ने निशान गाड़ा रेंजर शिव कुमार के साथ मिलकर 25 गजमित्रों को टार्च वितरित की।