फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कक्षाओं में पहुंचे डीआईओएस, विद्यार्थियों से किया संवाद

विज्ञापन
विशेश्वरगंज के राजकीय बालिका विद्यालय में छात्राओं से संवाद करते डीआईओएस।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। कस्बे में स्थित राजकीय हाईस्कूल का बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर नवनिर्मित भवन तक का जायजा लिया। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक समझ को परखा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। विशेष रूप से गणित और विज्ञान विषय में विद्यार्थियों को दी जा रही विशेष शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की विषयगत समझ मजबूत करने के साथ शिक्षण को प्रभावी और रुचिकर बनाने पर जोर दिया जाए।

डीआईओएस ने विद्यालय में संचालित जीवन कौशल कार्यक्रम की भी जानकारी ली। लाइफ स्किल एजुकेटर (एलएसई) नकुल से छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण, जीवन कौशल और सहयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए डीआईओएस ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने के साथ निर्माण में मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर हंस फाउंडेशन की समन्वयक संगीता, प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा, सहायक अध्यापक सुनील कुमार गौतम, शिक्षिका रिचा मौर्य, अनुपम शुक्ला, अर्जुन प्रसाद, एलएसई नकुल समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें