फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दोस्तों संग नेपाल गए युवक का बाबागंज में सड़क किनारे मिला शव

Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दोस्तों के साथ नेपाल गए नानपारा निवासी एक युवक का शव मंगलवार रात को बाबागंज में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि युवक ने उन्हें फोन किया था। उसके पास पांच लाख होने व कुछ लोगों द्वारा पिटाई करने की बात कही थी। उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया। चचेरे भाई ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के मोहल्ला तोपखाना निवासी रेहान (27) कपड़े के व्यापारी हैं और नानपारा में ही दुकान चलाते हैं। मंगलवार को वह दोस्तों के साथ नेपाल गए थे। जहां से रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने जब उनकी खोजबीन शुरू की तो उनका शव बाबागंज कस्बे के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक रेहान के चचेरे भाई फराज खान ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार शाम को रेहान का फोन उनके पास आया था।
वही काफी घबराया हुआ लग रहा था और बता रहा था कि वह नेपाल से वापस लौट रहा है और उसके पास पांच लाख रुपये भी हैं। उसने बताया था कि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं, आकर बचा लें। फराज ने बताया कि इसी बातचीत के दौरान फोन कट गया और उससे संपर्क टूट गया। इसके बाद उन्होंने रेहान की खोजबीन शुरू की। तलाश करने पर रेहान की बाइक व उसका शव बाबागंज के पास गड्ढे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

फराज ने आरोप लगाते हुए बताया कि रेहान के पास से पांच लाख रुपये नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या कर पांच रुपये लूट लिए गए हैं।
थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद युवक को सीएचसी पहुंचाया गया था। रात में परिजन पोस्टमार्टम भी नहीं करवाना चाहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें