पयागपुर (बहराइच)। अयोध्या में परिक्रमा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो सड़क किनारे खड़ी मैजिक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे टेंपो में सवार सभी पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर श्रद्धालु खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
रामगांव थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी गेदराज पाल, श्यामधारी, राजेश पाल व कलावती देवी अयोध्या में परिक्रमा करने के लिए बृहस्पतिवार की रात टेंपो में सवार होकर निकले थे।
गोंडा-बहराइच हाईवे पर पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी मैजिक से अनियंत्रित होकर टेंपो टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार पांचों श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना पर पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।