फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भंडारे की तैयारी में लगे किशोर पर गिरा मंदिर का छज्जा, मौत

विज्ञापन
जान गंवाने वाला किशोर व छज्जे का मलबा।
विज्ञापन
धरसवां। हनुमान मंदिर में भंडारे की तैयारी में लगे किशोर पर बुधवार रात मंदिर का पुराना छज्जा गिर गया। सिर में चोट लगने से किशोर अचेत हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन



दरगाह थाना के कल्पीपारा गांव के चमारन पुरवा में स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार रात पूजा कार्यक्रम और भंडारा के आयोजन की तैयारी चल रही थी। गांव निवासी माता प्रसाद (15) भी तैयारी में लगा था। तैयारी के बीच लोग आ जा रहे थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार राव के अनुसार मंदिर का छज्जा काफी पुराना था। उसमें लगे हुक को पकड़कर लटकने के दौरान छज्जा माता प्रसाद के ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। माता प्रसाद के पिता कबाड़ बीनकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

जान गंवाने वाला किशोर व छज्जे का मलबा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें