फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमा पर तस्करों के चंगुल से किशोरी को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली किशोरी को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया। जवानों ने एक युवक को पकड़ कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक कमांडेंट अंजनी तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार रात करीब 8:45 बजे हुई। एसएसबी की बॉर्डर इंटरएक्शन टीम ने नियमित जांच के दौरान युवक व किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका था।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिरेंद्र बस्नेत निवासी नेपाल बताया। उसने खुद को किशोरी का बड़ा भाई बताकर इलाज के लिए भारत ले जाने की बात कही। बयानों में विरोधाभास मिलने पर एसएसबी ने दोनों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सौंपा। वैधानिक प्रक्रिया के बाद किशोरी को नेपाली संस्था शांतिपूर्ण स्थापना गृह के सुपुर्द किया गया। इस दौरान नेपाल पुलिस और गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें