फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किशोरी लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 16 वर्षीय किशोरी सोमवार रात अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह हुई। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद बेटी अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो कमरे में जाकर देखा, वहां बेटी नहीं मिली।

इस पर आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। पिता ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी बातचीत होती थी, कई बार बातचीत करने के लिए मना भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी फखरपुर ने कहा कि युवक की तलाश में उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें