कैसरगंज। गंडारा में जारी प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में ब्लडलाइन टीम ने किंग कोबरा को 24 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। ब्लडलाइन टीम के सैफ की बेहतरीन गेंदबाजी ने विरोधी टीम की बैटिंग लाइन को शुरू से ही दबाव में रखा।
आठ ओवरों के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लडलाइन गंडारा की टीम ने 59 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सैफ और आसिफ ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दो - दो विकेट लेकर किंग कोबरा की रनगति रोक दी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग कोबरा की टीम निर्धारित आठ ओवरों में केवल 35 रन ही बना सकी, जिसके साथ ही वह 24 रनों से मैच हार गई। मैच के स्कोरर मो. शाकिर रहे।
दर्शकों ने पूरे मैच में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खासकर सैफ व आसिफ के शानदार प्रदर्शन पर जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान नूर आलम, सलमान सिद्दीकी, मो. गौस खान, आरिफ आजाद, कैफ, अरमान खान, इस्तियाक सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।