फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापरवाही पर बीईओ रिसिया को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 16 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारी रिसिया पुष्पेंद्र जैन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह कार्रवाई असंतोषजनक प्रगति और आदेशों के अनुपालन में शिथिलता के आधार पर की गई।
विज्ञापन



शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एसआईआर तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जाए।


उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम/एईआरओ सत्यापन सूची समय से उपलब्ध कराएं। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में नायब तहसीलदार या अन्य जिम्मेदार अधिकारी को ऑनलाइन कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन


डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और अनुमोदन/विलोपन की कार्यवाही एसडीएम के अंतिम निर्णय के आधार पर की जानी है। इसलिए मैनपावर व कंप्यूटर संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।


डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए गणना प्रपत्रों को समय से प्राप्त करें और बीएलओ एप पर सही तरीके से अपलोड कराएं।


उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को निर्धारित तिथि पर गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन हर हाल में किया जाए, ताकि आयोग को अंतिम अनुमोदन हेतु भेजा जा सके।


बैठक का संचालन एडीएम अमित कुमार ने किया। इस दौरान सीआरओ देवेंद्रपाल सिंह, सहायक निर्वाचक अधिकारी पंचायत राजकुमार शुक्ला, सभी एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें