फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विद्यार्थी सीख रहे चुनौतियों का सामना करना

Wed, 16 Apr 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
किसान पीजी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स के विशेष शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के किसान पीजी कॉलेज में परंपरागत तरीके से ध्वजारोहरण कर रोवर्स रेंजर्स का पांच दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई। रोवर्स रेंजर्स के मुख्य संगठक कल्लन इदरीसी ने विद्यार्थियों को शिविर के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। प्रशिक्षिका कायमा इस्लाम ने शिविर के लाभ तथा उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन

कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स के प्रभारी डाॅ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्नातक स्तर के विद्यार्थियों का चतुर्दिक विकास करने के लिए इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है। यह शिविर स्काउट गाइड की तर्ज पर ही है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को चुनौतियों से सामना करना सिखाया जाता है।
रोवर्स रेंजर्स में है बायां हाथ मिलाने की परंपरा
रोवर्स रेंजर्स जब एक दूसरे से मिलते हैं तो बायां हाथ मिलाते हैं। जन सामान्य दाहिना हाथ मिलाता है। इस बारे में जब कॉलेज के शिविर प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि चूंकि दिल सीने में बाईं तरफ होता है, इसलिए बायां हाथ मिलाने की ही परंपरा है। इसी के साथ अगरबत्ती जलाना, पुष्प वर्षा करना और मिठाई खिलाना भी शिविर की परंपरा में शामिल है।
विज्ञापन

बिना बर्तन के भोजन, चादर व डंडे से स्ट्रेचर बनाना सीखा
रोवर्स रेंजर्स के विशेष शिविर में शिविरार्थियों को बिना बर्तन के भोजन बनाना तथा डंडे व चादर से स्ट्रेचर बनाना सिखाया जाता है। इसके अलावा चादर से टेंट लगाना, विभिन्न प्रकार की गांठ लगाना तथा घायल व बीमार को प्राथमिक उपचार देना जैसी विधाओं को भी इस विशेष शिविर में सिखाया जाता है। शिविर प्रभारी ने बताया कि 16 अप्रैल को शिविर का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें