फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बस की टक्कर से छात्र की मौत, दो साथी घायल

Tue, 31 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सेमगढ़ा चौराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
बौंडी। सेमगढ़ा चौराहे पर सोमवार को स्कूल जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे तीन छात्रों को तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



गुंजौली कला गांव निवासी विकास सिंह के अनुसार उनका भतीजा नवीन प्रताप सिंह (19) अपने गांव के जय सिंह (18) और सचिन (18) के साथ सोमवार सुबह चौराहे पर खड़ा था। तभी महसी से कैसरगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने तीनों को टक्कर मार दी। विकास के मुताबिक बस नवीन को कुचलते हुए निकल गई। सिर में चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नवीन कक्षा 11 का छात्र था।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि दोनों घायल छात्रों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, जबकि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें