फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। इस दौरान अपील की गई कि सभी लोग कोविड़-19 के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। त्योहार में माहौल खराब करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील की कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ मिल जुलकर त्योहार मनाएं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी रहेगी। यदि कोई अप्रिय बात हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए, जिससे उसका त्वरित समाधान कराया जा सके। एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए जाएंगे। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में श्री मां दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक हनुमान प्रसाद शर्मा, परशुराम कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष तेजे खां आदि ने साफ-सफाई, बिजली, पानी के संबंध में सुझाव दिए। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, नानपारा सूरज पटेल, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती,मोतीपुर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीओ सिटी टीएन दुबे, कैसरगंज अरूणचंद, मोतीपुर कमलेश कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, ईओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें