कतर्नियाघाट के कैलाशपुरी में सड़क पार करता हाथियों का झुंड।
- फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के कैलाशपुरी-घोसियाना मार्ग पर सोमवार को सुबह हाथियों का एक झुंड आ गया। अचानक सामने हाथियों का झुंड देखकर राहगीर दहशत में आ गए। करीब 10 मिनट तक हाथियों का झुंड सड़क पर ही डटा रहा।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कैलाशपुरी-घोसियाना मार्ग पर सुबह हाथियों का एक झुंड आ गया, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोग दहशत में आ गए और सड़क किनारे ही काफी देर तक खड़े रहे। नेपाली जंगलों से आया हाथियों का यह झुंड इन दिनों क्षेत्र में कई किसानों की फसल बर्बाद कर चुका है। हाथियों का झुंड लगभग 10 मिनट तक सड़क पर ही खड़ा रहा। हाथियों के जंगल में जाने के बाद ही ग्रामीणों का आवागमन शुरू हो सका।