फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर सुलग रही बदले की चिन्गारी

Fri, 26 Jun 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव करीब आने के साथ ही चुनावी रंजिश का गुबार भी फूटने लगा है। चौपालों में बढ़ रही गरमाहट पंचायत चुनाव के संघर्ष को रणनीति देने में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन


बहराइच में लगभग 230 ग्राम पंचायतों को संवेदनशील बताया जा रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस और प्रशासन पंचायत चुनाव में बढ़ते संघर्ष को लेकर सतर्क नहीं है।

बहराइच में 14 विकासखंडों की 1100 ग्राम पंचायतें में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है, जबकि साढ़े तेरह सौ के करीब क्षेत्र पंचायत और 63 जिला पंचायतों के वार्ड पर भी पंचायत चुनाव होंगे।
विज्ञापन


मतदाता सूची बनने के साथ ही गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल भी बढ़ गई है। गांव की चौपालों में देर शाम पंचायत चुनाव की चर्चा का बाजार गर्म होता जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव की रंजिश भी खुलकर सामने आने लगी है।

विकास कार्यों में हीलाहवाली से लेकर घपलेबाजी तक की शिकायतें पक्ष और विपक्ष की ओर से की जाने लगी हैं। ऐसे में चुनावी रार और भी गंभीर होती जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं संघर्ष
बहराइच में पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली देहात के मिर्जापुर, नरहर गौड़ा समेत अन्य गांवों में संघर्ष हो चुके हैं, जबकि पयागपुर में वर्ष 2009 में भी पंचायत चुनाव में भी खुलकर मारपीट हुई थी। ऐसे में इस बार भी संघर्ष की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बरती जाती है सतर्कता
अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने कहा कि अभी पंचायत चुनाव में काफी समय है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत चुुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों की सूची तैयार कर वहां पर चुनाव के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें