फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोते-सोते हो गई युवक की मौत

Fri, 26 Jun 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी गांव निवासी एक ग्रामीण की गुरुवार को उसके घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहम्मदी निवासी मेड़ई (35) गुरुवार रात पत्नी सुघरा देवी के साथ अपने घर में सोया था। रात में संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। सुबह उठने पर पत्नी ने जब उसे उठाया तो मेड़ई मृत मिला। इस पर सुघरा की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े।

मेड़ई के भाई सियाराम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसओ अनिल कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें