फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 डेटोनेटर व भारी विस्फोटक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुपईडीहा (बहराइच)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों के साथ पकड़ा गया युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से सवा किलो विस्फोटक की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे तस्कर को शनिवार को एसएसबी के जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा पर दबोच लिया।
विज्ञापन


तस्कर रजाई में विस्फोटक छिपाकर ले जा रहा था। डॉग स्क्वॉयड की जांच में वह हत्थे चढ़ा। युवक को गिरफ्तार कर विस्फोटक को सीज कर दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा कस्बे में एसएसबी सातवीं वाहिनी के बॉर्डर आउटपोस्ट पर शनिवार दोपहर एक नेपाली युवक के सामान की तलाशी के दौरान एक्सप्लोसिव विशेषज्ञ डॉग ने रजाई की ओर संकेत किया।

जवानों ने रजाई की सिलन तोड़ी तो उसमें नौ बंडल में बंधे 125 डेटोनेटर, 37.5 फीट सेफ्टीफ्यूज, एक पीस डेटोनेटर नान वायर बरामद हुआ। लगभग एक किलो 125 ग्राम विस्फोटक एसएसबी के हाथ लगा।
विज्ञापन


युवक की पहचान दीपेंद्र राज हिमाल पुत्र बल बहादुर हिमाल निवासी वार्ड नंबर एक मनमोह कालीकोट नेपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

थोड़ा-थोड़ा चुराकर उसे इकट्ठा किया था

दीपेंद्र ने बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित जरखौली नामक स्थान पर पीडब्ल्यूडी में दैनिक मजदूर के रूप में काम करता है।
पहाड़ तोड़ने के लिए जिस विस्फोटक का प्रयोग होता था, उसे थोड़ा-थोड़ा चुराकर उसने इकट्ठा कर लिया था। इसी विस्फोटक को वह नेपाल ले जा रहा था।

एसएसबी के सहायक सेनानायक विपिन शर्मा ने बताया कि बरामद विस्फोटक को सीज कर पकड़े गए नेपाली युवक को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

पहाड़ तोड़ने में किया जाता है प्रयोग
दीपेंद्र ने बताया कि वह कालीकोट में किराये के मकान में रहता है। अपना मकान बनाने के लिए पहाड़ तोड़ने की जरूरत है, जिसमें काफी खर्चा आता है।

ऐसे में विस्फोटक को चुराकर वह कालीकोट में पहाड़ तोड़कर मकान बनाता। फिलहाल, एसएसबी के जवानों ने अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें