फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में दो बच्चियां झुलसीं, चार सौ बीघा फसल राख

Tue, 12 Apr 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना के लैबुड़वा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के सात अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार लगी आग में लगभग चार सौ बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं इस अग्निकांड में दो बालिकाएं झुलस कर गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के बहोरीपुरवा बिलरवा में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग से राजाराम का 14 बीघा, वीरेद्र का छह बीघा, बडकू का चार बीघा, प्रहलाद, अश्विनी व आनंद कुमार का दो-दो बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। जबकि इस घटना में अपनी मां के साथ अपने खेत गई पांच वर्षीय राधा पुत्री हीरालाल आग की चपेट में आने से झुलस गई।

गंभीर रूप से झुलसी बालिका को परिवारीजनों द्वारा जिला चिकित्सालय बहराइच पहुंचाया गया। वहीं भांभेपारा के लैबुड़वा में में गन्ने के खेत में लगी आग लगभग सौ बीघा गन्ना व 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


वहीं टंडवामहंथ में लगी आग में रामकुमार का तीन बीघा गेहूं की फसल, कंजडवा में सीताराम का चार बीघा, जोरडीह के गोसाईपुरवा में रिंका गिरी (14) पुत्री मगन भारती घर में पूजा कर रही थी। उसी समय घर में लगी आग से झुलस गई।

इसी प्रकार गिलौला के बहादुर चक, सोनवा थाना क्षेत्र उटघनिया व सिरसिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव में लगी आग से लगभग चार सौ बीघे फसल जल कर बर्बाद हो गई। वहीं गिलौला के रामपुर पैड़ा गांव मे बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग से इंद्र बहादुर का दस बीघा, बिजय बहादुर का आठ बीघा, राज कुमार का सात बीघा, पवन कुमार का दस बीघा, मयंक मंडल का दस बीघा, संतोष व विक्रम का दो दो बीघा, जगदंबा प्रसाद का चार बीघा, डिप्टी का दो बीघा, कोमल का तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।

इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी स्थानों पर ग्रामीणों की पर अग्निशमन वाहन तो पहुंचे लेकिन तेज हवा के आगे वह कुछ भी न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें