फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में हुआ खेल महोत्सव का आगाज

Sun, 14 Dec 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में मेडिकल कॉलेज के खेल समारोह में शपथ दिलाते प्राचार्य। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। जिससे कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने संकाय सदस्यों के साथ मशाल प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर खेल महोत्सव के शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, साथ ही अनुशासन और टीम भावना की सीख मिलती है।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आगामी दिनों में इस महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें