फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध के खिलाफ आठ को प्रदर्शन करेगी सपा

Sat, 05 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हराइच में सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री यासर शाह।
विज्ञापन
बहराइच। सपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने महसी विधानसभा में भेड़िये के नाम आई धनराशि बंदरबांट का मुद्दा उठा। बाढ़ व कटान पीड़ितों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आठ अक्तूबर को कलेक्ट्रेट पर जोरदार ढंग से प्रदर्शन करने की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महसी व बलहा विधानसभा में बाढ़ व कटान पीड़ितों को जाति व धर्म के आधार पर मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा गलकारा में 1200 बीघा खाली सरकारी जमीन पड़ी होने के बाद भी प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सर छुपाने के लिए जमीन का पट्टा नहीं दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा महसी में भेड़िये के हमलों में करीब 65 बच्चों व वयस्क घायल हुए हैं। शासन की ओर से सहायता के नाम पर महज 18 पीड़ितों को 54-5400 की धनराशि दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराधों समेत अन्य समस्याओं को लेकर पार्टी की ओर से आठ अक्तूबर को जोरदार ढंग से धरना प्रदर्शन कर पीड़ितों को मदद दिलाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर जफरउल्ला खां बंटी, पूर्व विधायक रमेश गौतम, उत्तम सिंह, देवेशचंद्र मिश्रा, मंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें