फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी अरुणवीर सिंह भाजपा में शामिल

Wed, 10 Feb 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा के विधान परिषद सदस्य कुंवर अरुणवीर सिंह ने संगठन नेतृत्व पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन


अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। निष्ठा से भाजपा का सिपाही बनकर काम करने की बात कही है।

विधान परिषद सदस्य पद के टिकट के लिए जिले के कई दावेदार प्रांतीय नेतृत्व से पैरवी कर रहे थे। वर्तमान विधान परिषद सदस्य कुंवर अरुणवीर सिंह एमएलसी होने के चलते टिकट मिलने को लेकर आश्वस्त थे लेकिन अचानक सपा नेतृत्व ने पार्टी से सपा कार्यकर्ता इमलाक खां को संगठन का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस पर सिटिंग एमएलसी ने प्रांतीय नेतृत्व से अपनी नाराजगी जताई। इसके बावजूद उन्हें तवज्जो नहीं दिया गया। इस पर एमएलसी कुंवर अरुणवीर ने पैंतरेबाजी करते हुए बुधवार को सपा से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन


अरुणवीर ने कहा कि उन्होंने लखनऊ पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के सिपाही बनकर काम करेंगे।

एमएलसी के अचानक इस्तीफा देने से जिले के राजनीतिक हल्के में हलचल मच गई है। एमएलसी चुनाव में भी उठापटक होने के कयास राजनीतिक पंडित लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें