फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कहीं लो वोल्टेज, तो कहीं बेतहाशा कटौती

Tue, 21 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतरने लगी है। इस भीषण गर्मी सबसे ज्यादा बिजली की कटौती ग्रामीण इलाके में की जा रही है। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या भी है। बिजली विभाग की ओर से गर्मी शुरू होने से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के सारे दावे हवा-हवाई हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले की जनता भीषण गर्मी से परेशान है। वहीं, इस भीषण गर्मी में बिजली भी दगा देने लगी है। हालात यह है कि ग्रामीण इलाकों में विभाग की ओर से बिजली कटौती का सिलसिला भी तेज कर दिया गया है। रुपईडीहा, महसी समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में लोगों के सामने लो वोल्टेज की समस्या भी खड़ी हो गई है। लो वोल्टेज व अघोषित बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण भी दगा देने लगे हैं।

रुपईडीहा कस्बा निवासी व्यापारी विजय कुमार, सियाराम आदि ने बताया कि विभाग की ओर हर बार गर्मी से पूर्व विद्युत उपकरण व तार बदलने के नाम पर लाखों खर्च कर गर्मी के दौरान बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने का दावा तो करता रहता है। लेकिन गर्मी शुरू होते ही विभाग के दावे हवा-हवाई हो जाते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मौजूदा समय कस्बे में लोगों के सामने सबसे ज्यादा लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। वहीं महसी तहसील क्षेत्र में भी लो वोल्टेज व बिजली कटौती ने इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

नहीं की जा रही अघोषित कटौती
जिले में कहीं भी बिजली की अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। फीडरों को दुरुस्त करने के दौरान आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इसलिए कुछ दिक्कत आ रही होगी। विभाग व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुटा हुआ है। शीघ्र ही आपूर्ति पूर्व की भांति शुरू कर दी जाएगी। -सत्यप्रकाश, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें