बहराइच। मोतीपुर के गायघाट चौराहे पर सोमवार को सड़क पार करते समय सरपंचपुरवा बगहा गांव निवासी जगपताह (65) को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। मृतका के पुत्र रामगोपाल ने बताया कि पिता की मौत पहले हो चुकी है। तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। छोटे बेटे राकेश के साथ रहती थीं। राकेश खेतीबाड़ी व मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मौत से परिजनों में कोहराम है।