फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 ग्राम हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 75 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसबी के 59वीं वाहिनी के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान व मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनारायण शुक्ला के नेतृत्व में जवान पड़रिया मोर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने रोका तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 75 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर की पहचान एजाज निवासी नई बस्ती थाना रुपईडीहा के रूप मेें हुई। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ मोतीपुर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें