फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: साहब, पति की मौत के बाद 45 साल से पारिवारिक पेंशन के लिए भटक रही

Sat, 05 Oct 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर/महसी। साहब मेरे पति बरसाती लाल शिक्षक थे। साल 1979 में अचानक मेरे पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद मेरे बेटे को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिल गई, लेकिन मुझे आज तक पारिवारिक पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिला। सरकारी कार्यालयों की चौखट नापते-नापते मेरी उम्र 80 वर्ष हो गई, लेकिन लाभ नहीं मिला। उक्त शिकायत पयागपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में सेनवाहे निवासी सीतापति ने एसडीएम दिनेश कुमार से की।
विज्ञापन


पयागपुर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम मोनिका रानी को करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंची, जिससे फरियादियों में मायूसी रही। इस दौरान 127 प्रार्थना पत्र आए, जिनमे से आठ का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ दीपेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय आदि मौजूद रहे। महसी में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 20 लोगों ने शिकायती पत्र दिया जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार मिहींपुरवा में 19 में दो, सदर में 14 में दो, कैसरगंज में 92 में सात, नानपारा में 56 में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
केस- 01
जलभराव से पूजा-पाठ बंद
पयागपुर नगर पंचायत के तीन सभासदों ने वार्डों में साफ-सफाई करवाने की मांग की। वहीं वार्ड नंबर सात की सभासद वंदना सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण काली मंदिर में पूजा-पाठ बंद है। जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


केस- 02
11 माह से गोशाला विद्युतीकरण को दौड़ रहे
पयागपुर के शिवपुर बैरागी के प्रधान रज्जन अली ने बताया कि बिजली विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है। अल्पसंख्यक होने के कारण विकास कार्यों में भी भेदभाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि 11 माह से गोशाला में विद्युत कनेक्शन के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

केस- 03
ढाई साल से दिव्यांग पेंशन के लिए भटक रही
पयागपुर के ग्राम पंचायत रोहनीभारी निवासी दिव्यांग संतोष कुमारी ने बताया कि वह बीते ढाई साल से दिव्यांग पेंशन के लिए अधिकारियों की चौखट को नाप रही हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन बने हैं। उन्होंने बताया कि आज डीएम से शिकायत करने पहुंचीं तो वह भी नहीं मिलीं।

केस- 04
राशन में युनिट बढ़वाने को भटक रहे
महसी के महेशपुरवा चांदपारा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके राशनकार्ड में युनिट कम चढ़ी है। परिवार के सभी सदस्यों का नाम चढ़वाने के लिए लगातार दौड़ रहे हैं, लेकिन राशनकार्ड सही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें