फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 48 करोड़ से संवरेगा शिवदहा-पुरैना मार्ग, आसान होगी पृथ्वीनाथ मंदिर की राह

Sun, 06 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गोंडा स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर।
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर-शिवदहा मार्ग से पुरैना होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक मार्ग सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण किया जाएगा। 18.9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर लगभग 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के चौड़ीकरण से जहां दो दर्जन से अधिक गांवों को सीधा फायदा होता तो वहीं प्राचीन पृथ्वीनाथ मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की राह भी आसान होगी।
विज्ञापन


गोंडा जिला स्थित प्राचीन पांडव कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर बहराइच के साथ श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा समेत आसपास के दर्जनों जिलों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बहराइच से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं। वहीं श्रावस्ती व बलरामपुर के भी लाखों श्रद्धालु भी बहराइच से जाने वाले मार्ग का ही प्रयोग करते हैं, लेकिन जिले से पृथ्वीनाथ मंदिर जाने वाला मार्ग कई स्थानों पर जर्जर है और एकल मार्ग होने से इस पर जाम लगता है।
इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की कार्ययोजना बनाई है। लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार पयागपुर-शिवदहा मार्ग से पुरैना होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक मार्ग सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। जिस पर लगभग 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक गांवों को होगा सीधा फायदा
शिवदहा से पुरैना होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक मार्ग निर्माण होने से जिले की अमदापुर, धमसीडीहवा, मनिकापुर, बनियागांव, पुरैना, बरानिजाम, गुलाब पुरवा, सहित दो दर्जन से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों के विकास की नई राह खुलेगी और गड्ढों से निजात मिलेगा।

भेजा गया प्रस्ताव
शिवदहा से पुरैना होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -प्रदीप कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें