फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली को 24 घंटे बिजली जल्द

Thu, 18 Jun 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का अनुपालन जल्द होगा। साथ ही इकौना व कटरावासियों को अब बिजली के लिए बहराइच के सहारे न रहना होगा। समस्या से निजात के लिए निगम द्वारा बुधवार देर शाम से इकौना के सीताद्वार व कटरा उपकेंद्र को भिनगा से सप्लाई देने के लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो चालू माह से ही तपोस्थली को बाधा रहित विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

बौद्ध व जैन धर्मस्थली होने का गौरव प्राप्त श्रावस्ती को 31 मार्च से ही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का फरमान जारी किया गया था लेकिन इकौना के सीताद्वार व कटरा उपकेंद्र को बहराइच से बिजली मिलने के कारण मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन नहीं हो सका था। इस पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के तत्कालीन एमडी एपी मिश्र द्वारा इकौना आकर भिनगा में बने 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से इकौना के लिए न सिर्फ नई लाईन बिछा कर अबाध आपूर्ति देने का निर्देश जारी किया था। बल्कि इकौना विद्युत उपकेंद्र में ही नए उपकेंद्र के निर्माण की आधारशिला भी रखी थी।
भिनगा से इकौना के लिए विद्युत लाईन बिछाने का कार्य एक सप्ताह पूर्व ही पूरा करा लिया गया। ऐसे में बिजली निगम द्वारा इकौना के सीताद्वार व कटरा उपकेंद्र को अबाध आपूर्ति देने के लिए बुधवार शाम से ट्रायल शुरू करा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए भिनगा में बने 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के साइट इंचार्ज व इंजीनियर राजकुमार बताते हैं कि ट्रायल का कार्य जारी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो चालू माह से ही बौद्ध तपोस्थली को 24 घंटे व इकौना तहसील क्षेत्र के गांवों को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें