फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो महिला मेट व तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त, वीडीओ निलंबित

Thu, 09 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नवाबगंज के शिवपुर मोहरनिया स्थित चकमार्ग जिसकी पटाई को लेकर हुआ खेल। 
विज्ञापन
बहराइच। नवाबगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुर मोहरनिया में मनरेगा योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा व माधौपुर निदौना में मास्टर रोल में हेराफेरी की गई थी। इस मामले में डीएम ने दो महिला मेट व एक तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने व ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए प्रधान, वीडीओ व तकनीकी सहायक पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


नवाबगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुर मोहरनिया में लाखों के विकास कार्यों को कागज पर दिखाकर सरकारी धन के बंदरबांट की शिकायत की गई थी। इसके बाद डीएम मोनिका रानी ने सीडीओ मुकेश चंद्र को जांच करने का आदेश दिया था। जांच में मनरेगा योजना के तहत पिल्लू के खेत से मेलाराम के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य व ग्राम पंचायत माधौपुर निदौना में पहलवान के खेत से जंगल तक मिट्टी पटाई कार्य होना नहीं पाया गया। वहीं खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट में पिल्लू के खेत से मेलाराम के खेत तक मिट्टी पटाई के लिए पांच से 18 दिसंबर तक 22 श्रमिकों काे कार्य करना दिखाकर 72,996 रुपये, 19 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक 74 श्रमिकों को दिखाकर 2,42,451 रुपये का व्यय होना बताया गया है।
इस जांच में कुल 3,15,447 रुपये का फर्जीवाड़ा मिलने पर प्रधान, तकनीकी सहायक उपेंद्र नाथ व ग्राम विकास अधिकारी रोहित कुमार के खिलाफ रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही वीडीओ रोहित कुमार को निलंबित कर महिला मेट सुमन व तकनीकी सहायक उपेंद्र नाथ की सेवा समाप्त कर दी गई। योजना में हेराफेरी करने वाले प्रधान, वीडीओ व तकनीकी सहायक से समानुपात में गबन किए गए रुपयों का रिकवरी करने का आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


बंद कार्य को जारी होना दर्शाया, मेट की सेवा समाप्त
सीडीओ मुकेश चंद्र ने ग्राम पंचायत माधौपुर निदौना में मनरेगा योजना के कार्य का निरीक्षण किया। जहां पहलवान के खेत से जंगल तक मिट्टी पटाई कार्य के लिए 90 श्रमिकों का मास्टर रोल निर्गत होना मिला। वहीं मौके पर कोई कार्य होता नहीं मिला। इस पर महिला मेट परवीन जहां की सेवा समाप्त कर दी गई। इस ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी भी रोहित कुमार व तकनीकी सहायक उपेंद्र नाथ ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें