रुपईडीहा (बहराइच)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को बाबागंज बाजार और चिलबिला गांव में शिविर लगाया गया। शिविर में 99 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। सभी की जांच रिपोर्ट दो दिन बाद जारी की जाएगी।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव व कस्बे में जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को बाबागंज बाजार और चिलबिला गांव में शिविर लगाया गया। इसमें लैब टेक्नीशियन उदय प्रताप, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरीराम आर्या, अब स्वालेह सिद्दीकी की टीम ने 99 लोगों का सैंपल लिया।
डॉ. अर्चित ने बताया कि चिलबिला गांव में 24 आरटीपीसीआर जांच की गई जबकि बाबागंज में 50 एंटीजन और 25 आरटीपीसीआर जांच की गई है। सभी सैंपल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिये गये। दो दिन बाद इनकी रिपोर्ट आएगी।