फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बुजुर्गों की मौत, 39 और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। भूपगंज बाजार निवासी वरिष्ठ सीमेंट व्यवसायी, शहर के वजीरबाग निवासी वृद्ध और गोंडा निवासी वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। व्यवसायी का अंतिम संस्कार गुरुग्राम तथा बाकी दोनों लोगों का बाराबंकी में प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर कोरोना संक्रमित 39 और लोग मिले हैं। इनमें से कुछ लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है जबकि कुछ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी 82 वर्षीय सरिया-सीमेंट व खाद व्यवसायी की तबियत तीन दिन पूर्व खराब हुई थी। इस पर उनको लखनऊ ले जाकर जांच कराई गई। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले। इस पर परिवारीजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि गुरुग्राम में ही व्यवसायी का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
कोविड के प्रभारी डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी 65 वर्षीय वृद्ध सप्ताह भर पूर्व कोरोना संक्रमित मिले थे। गंभीर हालत में उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज से मेयो मेडिकल कॉलेज बाराबंकी रेफर किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि गोंडा के पहरापुर कर्नलगंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को गंभीर हालत में बहराइच रेफर किया गया था। वहां पर हालत गंभीर होने पर दो सितंबर को उनको बाराबंकी के मेयो मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
उधर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि कुछ संक्रमित लोगों को होम आईसोलेट कराया गया है जबकि कुछ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें