बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण परेशान यात्री।
- फोटो : संवाद
बहराइच। बसों के चुनाव में चले जाने से सोमवार को रोडवेज बसों की कमी देखने को मिली। नानपारा, रूपइडीहा व अन्य जगहों पर जाने वाले यात्री बस स्टेशन पर भटकते नजर आए। यात्रियों को बस के लिए स्टेशन परिसर पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
नानपारा जा रहे यात्री अमित, विवेक, राजू व सुनीता ने बताया कि अयोध्या गए थे। दोपहर में बहराइच पहुंचे, यहां नानपारा जाने के लिए कोई बस नहीं थी। भीषण गर्मी में बस स्टाॅप पर लगभग एक घंटा खड़े रहे, तब बस मिली है। बस में इतनी भीड़ है कि खड़े होकर जाना पड़ रहा है। बस संचालन अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव में 13 बसों के जाने से यात्रियों को असुविधा हुई है। शीघ्र ही इसका समाधान हो जाएगा।