बिछिया से जयपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज की बस सेवा। -संवाद
बहराइच। कतर्नियाघाट जंगल से सटे भारत-नेपाल सीमा से क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की खबर है। बिछिया बाजार से सीतापुर डिपो ने जयपुर के लिए बृहस्पतिवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया। इस मार्ग पर सीतापुर डिपो की तीन बसों का संचालन होना है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।
पहले दिन दोपहर तीन बजे जयपुर के लिए बिछिया से पहली बस रवाना हुई। परिचालक बृजेश कुमार दिक्षित ने बताया कि बिछिया से दोपहर 2,30 बजे का समय रखा गया है। इस समय बस रोजाना बिछिया रोडवेज बस स्टैंड से जयपुर के लिए रवाना होगी।
यात्री बिछिया से लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, आगरा और बालाजी होते हुए जयपुर की यात्रा कर सकेंगे। जयपुर से बिछिया के लिए वापसी का समय दोपहर दो बजे रखा गया है।