फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ी

Fri, 13 Sep 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। विकासखंड जरवल की ग्राम पंचायत तपेसिपाह निवासी एक ग्रामीण के यहां बुधवार को बछड़ा पैदा हुआ। गाय के दूध का इड़री बनाया गया। उसका सेवन करने से भाई-बहन समेत आठ लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जरवल रोड थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा गुलाम पुरवा निवासी ननकऊ के यहां गाय ने बुधवार सुबह बछड़े को जन्म दिया। गाय के दूध का इड़री (फेंउसा) बना कर रख दिया गया। रात आठ बजे परिवार के लोगों ने खाना खाया। इसके बाद रात 12 बजे से सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गई।

इस पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस के ईएमटी अखिलेश पाल और पायलट मदन चंद्र ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फूड पॉयजनिंग के चलते ननकऊ (50), रंजीत (12), सुहानी (12), सत्यम (9), शुभि (9), संजीत कुमार (7), संजू देवी व राजू बीमार हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज से हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें