फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 6.82 करोड़ से दुरुस्त होंगी सड़कें

Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में पानीटंकी से छोटी बाजार जाने वाला जर्जर मार्ग। -संवाद
विज्ञापन
4.22 करोड़ रुपये की धनराशि मिली, कई सड़कों पर पैचिंग कार्य शुरू
विज्ञापन

गड्ढा मुक्ति अभियान में राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्ग व ग्रामीण मार्ग शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। बारिश के दौरान शहर से लेकर गांव तक कई सड़कें खस्ताहाल हो गई थीं और उन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे रोज राहगीर हिचकोले खाकर चोटिल हो रहे थे। लेकिन अब राहत मिलने वाली है। शासन की ओर से सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए 6.82 करोड़ का बजट मंजूर कर इसमें से 4.22 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने पैचिंग का काम भी शुरु कर दिया है।

जिले से गुजरे राजमार्ग हों या फिर जिले के प्रमुख मार्ग, इन सभी पर कई स्थानों पर गड्ढों की भरमार देखने को मिल रही है। इन गड्ढों के चलते प्रतिदिन लगभग एक दर्जन से अधिक राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं और इसके लिए शासन-प्रशासन को कोसते नजर आते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार जिले के 343 सड़कों को चिन्हित किया गया था, जिन पर गड्ढे थे। इन सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए 6, 82, 12000 का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है। साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 4, 22, 93000 रुपए जारी भी कर दिए हैं।



छह राजमार्ग, तीन मुख्य मार्ग व 317 ग्रामीण मार्गों की होगी पैचिंग
लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले के 38.80 किलोमीटर लंबे छह राज्य मार्गों की पैचिंग के लिए 91.61 लाख, 35.38 किलोमीटर लंबे तीन प्रमुख जिला मार्गों के लिए 36.58 लाख व 72.29 किलोमीटर लंबे 17 अन्य जिला मार्गों के लिए 74. 85 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके सापेक्ष शासन की ओर से 129. 97 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं। वहीं 526.74 किलोमीटर लंबे 317 ग्रामीण मार्गों के लिए 479.08 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष 292.96 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं। इसमें से 243. 81 किलोमीटर लंबे 135 मार्गों का पैचिंग कार्य प्रांतीय खंड व 429.08 किलोमीटर लंबे 208 मार्गों का निर्माण निर्माण खंड - 1 करेगा।


इन प्रमुख मार्गों को मिलेगी संजीवनी

बहराइच से बलरामपुर जाने वाले राजमार्ग पर डीहा के पास गड़्ढों की भरमार है और प्रतिदिन ग्रामीण गिरते हैं। इस पर पैचिंग का कार्य शुरु हो गया है। इसी प्रकार बहराइच से सीतापुर जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बात अगर ग्रामीण मार्गों की करें तो महसी में गरेठी गुरदत्त सिंह को जाने वाले संपर्क मार्ग, कैसरगंज ब्लॉक मुख्यालय से पबना जाने वाले मार्ग, फखरपुर से वजीरगंज होते हुए नंदवल जाने वाले मार्ग, नानपारा-रुपईडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग, पयागपुर विकासखंड में विभिन्न कार्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग, मटेरा में सधुवापुर-गोकुलपुर मार्ग, नवाबगंज में दशरथपुरवा, रिसिया में इटकौरी-जटेशर चौराहा, नानपारा में लखीमपुर राजमार्ग आदि गड्ढों के चलते खस्ताहाल हैं और इन पर राहगीरों का चलना दूभर हो रहा था।
विज्ञापन



343 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन से 682.12 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से 422.93 लाख रुपए मिल गए हैं। सभी कर्मचारियों व जिम्मेदारों को तेजी से पैचिंग कार्य करने को निर्देशित किया है। अमर सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें