बहराइच के किसान डिग्री कालेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम में मौजूद छा
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर स्थित किसान पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि डॉ. सूर्यभान रावत रहे। जबकि अध्यक्षता प्रबंधक डॉ. मेजर एसपी सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन शिखा सिंह व प्रिया पांडेय ने किया। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रिया पांडेय और निबंध प्रतियोगिता में प्राची ने पहला स्थान प्राप्त किया।
किसान पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित परिषदीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण व निबंध प्रतियोगिता, क्लास टेस्ट व पोस्टर प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया पांडेय प्रथम व सरोज मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्राची सेंगर प्रथम, अंशिका पाठक द्वितीय व सरोज मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि बच्चे संरचनात्मक कार्यों में रुचि लें।
मुख्य अतिथि आचार्य गंगोत्री प्रसाद ने बच्चों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने व धारा के विपरीत बहते हुए अपना दायित्व निभाने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. सूर्यभान रावत, डॉ संदीप मिश्रा, डॉ. चंद्र मोहन उपाध्याय, कार्य प्राध्यापक राघवेंद्र प्रताप, प्राध्यापिका डॉ प्रियंका वर्मा, डॉ. जितेंद्र मौर्य, सुमित पांडेय, अभिमन्यु यादव, रीतेश सिंह, अर्चित मिश्रा, आरिफ, संतोष यादव मौजूद रहे।