फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहड़ा की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची राजीचौराहा क्रिकेट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। गैल में चल रहे गैल ढकिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में राजीचौराहा की टीम पहुंची है। बेहड़ा की टीम को 50 रन से हराकर राजीचौराहा की टीम ने मैच अपने नाम किया। 13 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत गैल गांव में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। गैल ढकिया क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल रविवार को बेहड़ा व राजीचौराहा की क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
राजीचौराहा क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। योगेश कुमार ने 30 गेंदों पर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 60 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहड़ा की टीम 10.3 ओवर में 81 रन बनाकर आलआउट हो गई। बेहड़ा की ओर से विनय ने 31 रनों का योगदान दिया। 50 रन से राजीचौराहा की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। ‘मैन आफ मैैच’ का पुरस्कार 60 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेने वाले योगेश कुमार को दिया गया।
सोमवार शाम से दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हुआ। दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम का मुकाबला राजीचौराहा से फाइनल में होगा। इस मौके पर वाल्मीकि सिंह, अंसार अहमद, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद शाबान, बच्छराज गौतम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें