फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने बाइक में मारी टक्कर पिता-पुत्री समेत तीन की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नानपारा-बहराइच हाईवे पर रिसियामोड़ के पास तेज रफ्तार निजी बस ने पिता-पुत्री समेत बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है। बस श्रावस्ती से मुंबई जा रही थी।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले से होकर नवाबगंज-शंकरपुर के रास्ते सवारियों को लेकर निजी बस मुंबई जा रही थी। बहराइच-नानपारा हाईवे के फुलवरिया के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही मटेरा थाना क्षेत्र के गौरा धनाली निवासी हरेंद्र (30) व उनकी तीन वर्षीय बेटी सौम्या और रिसिया थाना क्षेत्र के बंगलाचक निवासी अभय (22) पुत्र राजिशराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
राहगीरों व आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बस लेकर भाग रहे चालक की घेराबंदी की तो वह बस छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना परिवारीजनों को देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें