फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सेमरिया गांव में शौच से लौट रहे पु़जारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पुजारी की बहन की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी राम कुमार त्रिवेदी गांव मेें स्थित मंदिर के पुजारी है। वह शाम को शौच करने के लिए गए थे। शौच से वह वापस मंदिर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमले होने के कारण पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना देने के बाद सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया। यहां पर भी हालत में सुधार न होने के कारण पुजारी को चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने बताया कि पुजारी की बहन माधुरी की तहरीर पर रजनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हमला करने का कारण नहीं पता चल सका है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज करने का आरोप
पुजारी पर हमला के बाद परिजनों की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने तीन लोगों का नाम हटवा दिया। दूसरी तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने फोन व तहरीर देकर एसपी से शिकायत की है। एसपी से बातचीत का ऑडियो व तहरीर दोनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित को न्याय मिलेगा
प्रथम दृष्ट्या जानकारी यह आई है कि परिजन ने एक के खिलाफ ही तहरीर दी है और उस पर थानाध्यक्ष ने मुकदमा भी दर्ज किया है। अगर तहरीर बदलवाने का आरोप है तो जांच कराई जा रही है। पीड़ित को हर हाल में न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

-सुजाता सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें