फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत, केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 03 Jul 2025 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान को चित्तौरा इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बुधवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।   

विज्ञापन


हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के चित्तौरा के पास हुआ। क्षेत्र के ही श्यामपुर नदौना निवासी रामदेव तिवारी ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार तिवारी (48) पीआरडी में तैनात था। इस समय उसका ड्यूटी डीएम तिराहे पर चल रही थी। बुधवार की रात वह ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहा थे। 

ये भी पढ़े- UP: यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी 
विज्ञापन


बहराइच-गोंडा मार्ग पर चित्तौरा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक भाग गया। हादसे में मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

पिता ने रामदेव बताया कि प्रदीप को चार बच्चे हैं। इनमें नौ वर्षीय ऋतुराज, छह वर्षीय सुनीता, दो वर्षीय संध्या व चार वर्षीय ननकई है। घटना के बाद घरवालों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें