फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 13 घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
डीएम तिराहा ​स्थित बिजली उपकेंद्र पर बदला जा रहा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
बहराइच। सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए विभाग ने उपकेंद्र से संचालित सभी 11 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। करीब 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से 11 फीडरों के माध्यम से एक लाख से अधिक आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। भीषण गर्मी के दौरान बढ़ी बिजली मांग के कारण उपकेंद्र पर लगातार ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते आए दिन विभिन्न मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण कई बार उसे बंद करना पड़ता था, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इसी समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग ने पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्णय लिया। सोमवार को विभागीय अधिकारियों की निगरानी में सुबह आठ बजे से ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य शुरू हुआ, जो रात करीब नौ बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे तथा पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अवर अभियंता राजतिलक गौतम ने बताया कि 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक दूर होगी और उपभोक्ताओं को बार-बार बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें