फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में दो समुदाय आमने-सामने, आरोपी क घर पर पथराव, रेलिंग तोड़ी, किशोरी को ले जाने का आरोप

Mon, 22 Jun 2026 01:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

गांव निवासी एक ग्रामीण की किशोरवय बेटी तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पुरवा डिहवा में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मोनू अपने एक सहयोगी की मदद से किशोरी को साथ ले गया। इसे लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
दो समुदायों के विवाद के बीच जलाई गई चक्की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरगाह शरीफ थाना के शेखुवापुर गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप को लेकर रविवार दोपहर बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जमकर पथराव किया और रेलिंग तोड़ दी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। गांव निवासी एक ग्रामीण की किशोरवय बेटी तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पुरवा डिहवा में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मोनू अपने एक सहयोगी की मदद से किशोरी को साथ ले गया। खोजबीन के दौरान युवक पर संदेह पुख्ता होने के बाद रविवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर पहुंच गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरगाह, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात थाने की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल गांव में तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा स्वयं मौके पर कैंप कर हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आटा चक्की में किसी ने आग नहीं लगाई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी युवक, उसके सहयोगी और किशोरी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी की लोकेशन का पता चल गया है और उसे जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें