फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ा, दूध, सूजी और मैदा के 10 सैंपल भरे

Wed, 26 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
दुकानों से सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने मिठाई व किराने की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 10 सैंपल सील कर जांच को वाराणसी प्रयोगशाला भेजा। दीपावली के चलते मिठाई, खाद्य पदार्थ व दुग्ध उत्पादों में मिलावट का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


इस पर अंकुश के लिए एफएसडीए की ओर से छापेमारी शुरू की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, एसपीएन सिंह और डॉ. रामतेज ने बुधवार की सुबह पानी टंकी के निकट स्थित एक होटल पर छापेमारी कर पेड़े का नमूना लिया। 

महसी के सरयूपुरवा और मेथौरा बरगदहा गांव के निकट छापेमारी कर दूध के दो नमूने लिए। रामगांव के बेगमपुर बाजार में किराने के सामान में मिलावट की शिकायत मिल रही थी। इस पर बेगमपुर में दो दुकानों में छापेमारी कर सूजी और मैदा का नमूना लिया गया है। टीम की छापेमारी के चलते दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


टीम के पहुंचने पर अधिकांश दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर निकल गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी ने बताया कि 10 सैंपल को सील कर परीक्षण के लिए वाराणसी प्रयोगशाला भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें