यूपी के बहराइच में महराजगंज में 13 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत छह लोग रविवार को जेल भेजे गए हैं। तनाव को देखते हुए कस्बे में एक बार फिर से बाजार लगभग बंद रहा। पुलिस की तैनाती है।
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद शेष अन्य तीन आरोपी जावेद खान, सैफ अली और शोएब फरार है। जिनकी तलाश में टीमें लगातार दबिशें डाल रही है। फरार सभी आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: नेपाल सीमा से एटीएस ने दो संदिग्धों को उठाया, चार बैग बरामद बरामद; होटल में की पूछताछ... ले गई साथ
महराजगंज कस्बे में मुख्य साजिशकर्ता समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद एहतियातन कई थानों की फोर्स के साथ सीआरपीएफ जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। पल-पल की अपडेट लखनऊ व देवीपाटन मंडल के अधिकारी ले रहे है।
वहीं पुलिस उच्चाधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए है और गश्त कर रहे है। रविवार को दोबारा से कस्बे के हालात हिंसा के समय बाजार में बंद दुकानें और गलियों व चौराहों पर पसरे सन्नाटे जैसे नजर आए। गिरफ्तारी के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में लोग घरों से नहीं निकले और कस्बे की अधिकत दुकानें बंद नजर आई।
स्थानीय लोग रविवार को उक्त मामलें में बातचीत करने से बचते नजर आए और अधिकांश लोगों गिरफ्तारी के डर से घर से बाहर भी नहीं निकले। वहीं लोगों में सोमवार को हिंसा के मामले में कोर्ट में सुनवाई होने के चलते भी प्रशासन द्वारा एहतियात बरती जाने की चर्चा होती नजर आई।