फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: सड़क पर बिखरी थीं लाशें, देखकर दहल गए लोगों के दिल; बालक समेत तीन की मौत... एक की हालत नाजुक

Sat, 09 Nov 2024 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। सड़क पर बिखरी लाशें देखकर लोगों के दिल दहल गए। बालक समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन, लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी तालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन


हादसा रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही गांव के पास सुबह 9 बजे हुआ। मूल रूप से मटेरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग छठ पूजा के लिए जिला मुख्यालय आए थे। पूजा के बाद शनिवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान

आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर

इसी समय सरिया मिल फैक्ट्री के सामने नानपारा की ओर से आलू लदा ट्रक आ रहा था। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Mandir: परकोटा बनाना सबसे अधिक सबसे चुनौतीपूर्ण, खर्च होंगे 800 करोड़; मंदिर निर्माण में लगेंगे 600 करोड़

इनकी हुई मौत

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान गुलाब (30), आदित्य (10) और दादी लालती (45) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें