फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस पर दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक को बदलने का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में मौजूद मृतक किशोरी की मां व परिजन। 
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर थाना के गोपिया गांव निवासी किशोरी की 18 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई थीं। किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर हादसे में शामिल ट्रैक्टर और चालक के स्थान पर अन्य वाहन चालक पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वे आरोपियाें को बचा रही है। परिजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले में डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


गोपिया गांव निवासी ऊषा देवी का आरोप है कि 18 फरवरी को उनकी बेटी मधू साइकिल से अपने ननिहाल जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वो गिर गई, इसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से बेटी की कुचलकर हत्या कर दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की है। आरोप लगाया कि पुलिस रुपये लेकर घटना में शामिल आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। मोतीपुर थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि परिवार के लोगों ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। आरोप सरासर गलत है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें