फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में जलवा दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2021 का आयोजन शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों केे महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। नगर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैँ।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता बीते दो वर्षों से कोरोना के कारण आयोजित नहीं हो सकी थीं। इस बार कोरोना का प्रकोप कम होते ही विश्वविद्यालय ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया। इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न खेलों का आयोजन करने के लिए अलग-अलग महाविद्यालयों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नगर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीमें भी तैयार हैं।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से क्रिकेेट, खो-खो, हाकी, फुटबाल समेत अन्य प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने के लिए टीमें रवाना होंगी। इसमें खो-खो की स्पर्धा आठ दिसंबर को अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, फुटबाल प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज बाराबंकी में आगामी 15 व 16 दिसंबर को, एथलेटिक्स साकेत पीजी कॉलेज, हॉकी में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी, अंबेडकर नगर जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता नंदिनी नगर में 21 से 27 जनवरी तक आयोजित होगी। सभी खिलाड़ियों को ड्रेस समेत खेल के सभी उपकरण उपलब्ध करा दिये गए हैं। सभी खेलों का अभ्यास भी विशेषज्ञ खिलाड़ियों द्वारा इंदिरा स्टेडियम व महाविद्यालय परिसर में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें