नवाबगंज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
शिवपुर (बहराइच)। पायनियर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नवाबगंज के शंकरा मैदान पर अख्तर हुसैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें पायनियर क्लब की टीम ने विजय हासिल की।
मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान और विशिष्ट अतिथि प्रधान नवाबगंज बेचे लाल जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन लीग में पायनियर क्लब नवाबगंज और शिवाजय क्लब रूपईडीहा के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर शिवाजय क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पायनियर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 120 रन बनाए।
जिसमें अकील अफरीदी ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, राजेश चौधरी ने तीन और फैज लुईस ने दो विकेट लिए। जवाब में शिवाजय क्रिकेट क्लब 19.1 ओवरों में 115 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से दाऊद अहमद ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। असद खान ने तीन विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रेहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक की भूमिका में अकील व एहतिशाम कमाल रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक अब्दुल हकीम,वशिष्ठ यादव,सलीम अख्तर ,समर आबिदी, ताहा आबिदी आदि मौजूद रहे।