फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्कूल निर्माण की मांग को लेकर बच्चों संग अभिभावकों का प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा के कारीकोट में स्कूल की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बच्चे व अ​भिभावक। 
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। शिक्षा के अधिकार को लेकर कारीकोट पंचायत के भट्ठा बरगदपुरवा गांव में शनिवार को अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। गांव में परिषदीय विद्यालय की स्वीकृति तो मिल गई है। लेकिन जमीन के अभाव में निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शिक्षा से वंचित इस गांव के लोगों का कहना है कि बच्चों को तीन किलोमीटर दूर के स्कूल में जान जोखिम में डालकर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। इस दूरी और असुविधा को देखते हुए गांव में ही विद्यालय निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता मंजू देवी ने बताया कि गांव की महिलाएं डीएम से भी मिल चुकी हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, केवल भूमि की उपलब्धता बाकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के खलिहान में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण जुटे। सभी ने मांग की कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए। इस दौरान लाबचन, रमाकांत, लीला, रमेश, मंजू देवी, संघर्ष फेडरेशन के अनिरुद्ध कुमार, महेश, सतगोपाल, मीना देवी, भानमती, कांति, रामदुलारी, लज्जावती, माला देवी, अज़हा देवी, निर्मला देवी, कुंजी देवी, प्रेमा देवी, गिरजा देवी, सूदामी देवी, रामपति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें