बहराइच। वन ट्रिलियन डाॅलर योजना के तहत सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में ओटीडी सेल का गठन किया गया। सेल में सदस्य सचिव जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नामित करने के साथ 45 विभाग के अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया है।
जिले में गठित ओटीडी सेल के कार्यों की जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने बताया कि वन ट्रिलियन डालर योजना के तहत किए जा रहे प्रयासों की नियमित समीक्षा और राज्य या भारत सरकार को भेजे जाने वाले आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के लिए ओटीडी सेल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि गठित की टीम द्वारा कृषि फसलों व औद्यानिक फसलों के उत्पादन व उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन व उत्पादकता और दुग्ध प्रोसेसिंग व उद्योगों के लिए भूमि आवंटन और स्थित की समीक्षा करना, औद्योगिक इकाई की स्थापना, उनका पंजीकरण, राजमार्गो, विद्युत ग्रिड आदि की अवस्थापन व सुविधाओं के निर्माण की नियमित समीक्षा करना, औद्योगिक विद्युत उपभोग व जनपद में साॅफ्टवेयर निर्यात की नियमित समीक्षा, सौर ऊर्जा की प्रगति, नए स्थापित होटल, वाणिज्यिक वाहनों के पंजीकरण, पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन बस अड्डे के निर्माण की समीक्षा समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करना शामिल है।