फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, सात घायल

Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
फखरपुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मधु।
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। स्थानीय थानों की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड मोड पर बृहस्पतिवार की रात गोंडा की तरफ से आ रहे ट्रक बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार पयागपुर थाना के शिवसिंहपुरवा मडेरवा ठकुराइन गांव निवासी निखिल सिंह (22) और उनके साथी राजू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए था, जो टक्कर के बाद सिर ने निकलकर अलग गिर गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया निखिल अपने दोस्त के साथ विशेश्वरगंज बाजार से घर आ रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मौत से परिजनों में कोहराम है। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

ई रिक्शा पलटने से चार घायल
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंगनापारा के पास बृहस्पतिवार की रात ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में रिक्शा में बैठी सवारियां पहिया गांव निवासी दंपती कंधईलाल (48), उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी (44) उनकी रिश्तेदार कैसरगंज के नत्थुवापुर निवासी मधू (10) और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। दंपती ने बताया वे रोडवेज बस से लखनऊ से फखरपुर आए थे। इसके बाद ई रिक्शा कर घर जाते समय हादसा हो गया। वहीं थाना क्षेत्र के मझौरा टिपरा गांव निवासी ई रिक्शा चालक संतोष (28) सवारियों को छोड़कर रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में कुंडासर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।
बौंडी थाना के केला गांव निवासी राजितराम का 12 वर्षीय बेटा ऋतिक बाइक सवार आर्यन के साथ चिलवरिया से घर आते समय मरौचा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। ऋतिक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें